NEET UG Cut Off 2026: नीट यूजी सरकारी कॉलेज के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक Category Wise यहां से चेक करे


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

नीट यूजी के लिए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण देश में संपन्न हो चुकी है । पूरे देश में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के पश्चात सभी अभ्यर्थी अब नीट यूजी के लिए कट ऑफ का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी कट ऑफ कितनी रहेगी , भारत में एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS और अन्य मेडिकल कोर्सेस में भाग लेते है। 2026 में भारत में MBBS सीटों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.29 लाख से 1.37 लाख के बीच होने का अनुमान है। जिसके लिए कट ऑफ के आधार पर सभी अभ्यर्थियों को कॉलेज दी जाती है। हमने नीचे नीट 2026 की कट ऑफ की जानकारी उपलब्ध करवाई है ।

NEET UG Cut Off 2026 Latest News

नीट यूजी के लिए परीक्षा का आयोजन 3 मई को दोपहर 2:00 बजे लेकर शाम को 5:00 बजे तक किया गया था । NEET UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 5,432 से ज्यादा सेंटर बनाए गए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस बार करीब 22,75,011 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 22,05,035 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। यहां पर नीट यूजी की ऑफिशियल कट ऑफ नेशनल टेस्टिंग एजेंट की तरफ से जारी की जाएगी । यहां पर हमने आपको विभिन्न कोचिंग संस्थान और विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई संभावित कट ऑफ बताई है इसके माध्यम से आप अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

NEET 2026 के अनुमानित कटऑफ स्कोर के अनुसार, सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए लगभग 620 अंक (+/- 10 अंक) रहने की संभावना है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए यह कटऑफ लगभग 610 अंक (+/- 10 अंक) होने का अनुमान है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए यह कटऑफ लगभग 530 अंक (+/- 10 अंक) रह सकता है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए यह कटऑफ लगभग 510 अंक (+/- 10 अंक) रहने की उम्मीद है इन अनुमानित अंकों मे मामूली बदलाव संभव है।

NEET Paper 2026 Analysis

इस बार नीट का पेपर कैसा रहा? फीजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कौन का सेक्शन आसान रहा और कौन सा टफ ये सभी जानना चाहते हैं । आपको बता दे कि NEET UG 2026 परीक्षा का स्तर कुल मिलाकर Moderate रहा। हालांकि अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर संतुलित होने के साथ-साथ थोड़ा समय लेने वाला था। कुल मिलाकर नीट यूजी पेपर 2026 में कॉन्सेप्ट की समझ और NCERT पर पकड़ को प्राथमिकता दी गई। अभ्यर्थियों का मानना है कि प्रश्न हल करने योग्य थे, लेकिन अच्छा स्कोर करने के लिए सबसे जरूरी चीज टाइम मैनेजमेंट रही।

  • NEET 2026 Physics : मुश्किल
  • NEET Chemistry : मध्यम से हार्ड
  • NEET Biology: आसान

NEET UG 2026 Safe Score Category Wise

NEET 2026 के लिए Safe Score , कैटेगरी वाइस और कोर्स के आधार पर काफी भिन्न होता है। कुछ कोर्सेस के लिए Safe Score इस प्रकार है –

CategoryMBBS Safe Score (Govt)BDS Safe Score (Govt)Private College Safe Score
General610+480+450+
OBC590+460+420+
SC520+430+380+
ST490+400+350+

NEET Cutoff Comparison 2025 vs 2026

CategoryNEET 2025 Marks RangeNEET 2026 Expected Marks Range
UR/EWS686 – 144685 – 140
OBC143 – 113140 – 110
SC143 – 113140 – 108
ST143 – 113138 – 105
UR/EWS & PWBD143 – 127140 – 125
OBC & PWBD126 – 113125 – 110
SC & PWBD126 – 113125 – 108
ST & PWBD126 – 113123 – 105

NEET UG Cut Off Past year trends

CategoryNEET UG 2025 Cut-off RangeNEET UG 2024 Cut-off RangeNEET UG 2023 Cut-off Range
Unreserved / EWS686 – 144720 – 162720 – 137
OBC143 – 113161 – 127136 – 107
SC143 – 113161 – 127136 – 107
ST143 – 113161 – 127136 – 107
UR/EWS – PwBD143 – 127161 – 144136 – 121
OBC – PwBD126 – 113143 – 127120 – 107
SC – PwBD126 – 113143 – 127120 – 107
ST – PwBD126 – 113143 – 127120 – 107

1 thought on “NEET UG Cut Off 2026: नीट यूजी सरकारी कॉलेज के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक Category Wise यहां से चेक करे”

Leave a Comment