Rajasthan Government College Summer Vacation 2026 : राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 2 महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश , नोटिस जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है और अब सभी स्टूडेंट्स जो कॉलेज में अध्यनरत है वे सभी Summer Vacation का इंतजार कर रहे है । राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष राजस्थान के सभी राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई 2026 से शुरू होगा। यह अवकाश 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। यानी 1 जुलाई 2026 से कॉलेजों में नया शैक्षणिक कार्य शुरू हो जाएगा।

Rajasthan Government College Summer Vacation 2026 Latest News

देशभर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राजस्थान के सभी कॉलेजों में 1 मई से 30 जून तक सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित हो गया है । आप नोटिस को नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। राजस्थान के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी स्किल सुधारने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन है। वहीं शिक्षकों को प्रवेश और परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करना होगा।

राजकीय महाविद्यालयों में 61 दिन की गर्मियों की छुट्टियां

राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सत्र 2025-26 के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। आदेश के अनुसार, राजकीय महाविद्यालयों में 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक पूरे 2 महीने का अवकाश रहेगा।

गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान

  • हाइड्रेटेड रहें: दिन भर पर्याप्त पानी पिएं। अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें, खासकर यदि आप कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों या परीक्षाओं के लिए बाहर जा रहे हैं।
  • सही आहार: हल्का और सुपाच्य भोजन करें। मौसमी फल जैसे तरबूज और खरबूजा डाइट में शामिल करें।
  • धूप से बचाव: दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सूती कपड़े पहनें और सिर को ढक कर रखें।
  • त्वचा की देखभाल: सनस्क्रीन का प्रयोग करें और आंखों की सुरक्षा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले चश्मे पहनें।

राजकीय महाविद्यालयों में 61 दिन की गर्मियों की छुट्टियों का नोटिस डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें – Click Here

4 thoughts on “Rajasthan Government College Summer Vacation 2026 : राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 2 महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश , नोटिस जारी”

Leave a Comment