Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 : यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती का 1865 पदों पर नोटिफिकेशन जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 1865 पद रखे गए हैं। और इस भर्ती परीक्षा में आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही मांगे गए हैं। इस भर्ती परीक्षा में आवेदन फॉर्म 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 रखी गई है। जो भी अभ्यर्थी बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहते हैं उन सभी के लिए यह एक शानदार मौका है। इस भर्ती में पास होने वाले अभ्यर्थियों को 1 साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जायेगी। जिसमें आपको बैंकिंग से संबंधित सभी जानकारियां दी जायेगी। जो भविष्य में आपको आगे जॉब दिलाने में सक्षम साबित होंगी।

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए क्या योग्यता रखी गई है?
  • आवेदन करने के लिए क्या Age Limit रखी गई है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Overview

Post NameUnion Bank of India Apprentice Recruitment 2026
Total Vacancy1865
Apply ModeOnline
Training Period1 Year
Application Form Start Date29 April 2026
Application Form Last Date19 May 2026
Exam DateMay/June 2026
Official Websiteunionbankofindia.bank.in

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए GEN, OBC (Male) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 तथा (Female) के लिए ₹600 रखा गया है। SC, ST व अन्य वर्ग के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है। ध्यान रहे इस आवेदन शुल्क के साथ GST भी शामिल है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से कर सकते हैं।

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पास होना चाहिए।

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। तथा अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जायेगी।  सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और आपको 60 मिनिट का समय दिया जायेगा। इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। इसके बाद आपका लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जायेगा। अंत में फाइनल मेरिट निकाली जायेगी तथा आपका दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा।

निम्न विषयों से आपके प्रश्न पूँछे जायेंगे –

  • General Awareness
  • English
  • Reasoning
  • Quantitative Aptitude
  • Computer Knowledge
  • तथा बैंक के उत्पादों से जुड़े प्रश्न

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  1. सबसे पहले आपको यूनियन बैंक और इंडिया की आधिकारिक बेवसाइट या BFSI SSC पोर्टल पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरना है।
  4. इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  5. इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  6. अंत में आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  7. आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं…

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Online Form Start Date29 April 2026
Online Form Last Date19 May 2026
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026Apply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiteunionbankofindia.bank.in

5 thoughts on “Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 : यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती का 1865 पदों पर नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment