Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 25000 पद रखे गए हैं। राजस्थान सहित सभी राज्यों के लिए इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में सभी राज्यों के पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको न्यूनतम 8वीं/10वीं/12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में आवेदन 13 फरवरी से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 रखी गई है।

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या चाहिए?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • आवेदन करने की ऑफिशियल बेवसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Indian Army Agniveer Recruitment 2026

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Overview

Post NameIndian Army Agniveer Recruitment 2026
Total Vacancy25000
Salary/Pay Scale₹30,000 to ₹40,000
Job LocationAll India
Apply ModeOnline
Online Form Filling Date13 February to 10 April 2026
Exam Date1 June to 15 June 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Age Limit

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेडमैन पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आयु 17.5 वर्ष से लेकर 22 वर्ष तक रखी गई है अर्थात् आपका जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • सोल्जर टेक्निकल पद के लिए आपकी आयु सीमा 17.5 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक रखी गई है अर्थात् आपका जन्म 1 जुलाई 2004 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • सिपाही फार्मा पद के लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष तक रखी गई है अर्थात् आपका जन्म 1 जुलाई 2002 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को ₹250 का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Educational Qualification

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए भारतीय गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल 10वीं पास योग्यता रखी गई है लाइट मोटर व्हीकल एवं हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस वालों को ड्राइवर के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अग्निवीर तकनीकी : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं कक्षा भौतिकी, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ आईटीआई होना चाहिए।
  • अग्निवीर (क्लर्क/ स्टोरकीपर तकनीकी) : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए अभ्यर्थी के 12वीं में अंग्रेजी और गणित/ अकाउंट्स/ बुक कीपिंग में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य है।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन : अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं अथवा 10वीं कक्षा न्यूनतम 33% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सोल्जर टेक्निकल : अभ्यर्थी को विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान, अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए अथवा भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों से और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% मार्क्स होने चाहिए।
  • सिपाही फार्मा : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और न्यूनतम 55% अंकों के साथ डी फार्मा होना चाहिए राज्य फार्मेसी परिषद/ भारतीय फार्मेसी परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए जबकि बी फार्मा न्यूनतम 50% से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में आपका चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Exam Pattern

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 1 जून से लेकर 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  • यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी जो 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  • आवेदन की गई श्रेणी के अनुसार अभ्यर्थियों को 1 घंटे में 50 प्रश्न या दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे।
  • अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के दौरान आयोजित किया जाएगा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ें। वहाँ सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन आपको नीचे दे दिया गया है जिसे डाउनलोड करके आप सम्पूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको इंडियन आर्मी अग्निवीर की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Apply Now के लिंक पर क्लिक करना है। और आवेदन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
  • इसके बाद आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
  • अंत में आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
🛠️
       

Photo/Sign/PDF साइज कम करें

फॉर्म भरते समय अपलोड में दिक्कत? हमारे फ्री टूल्स से साइज ठीक करें।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 Important Links

Online Application Form Start Date13 February 2026
Online Application Form Last Date10 April 2026
Indian Army Agniveer Recruitment 2026Apply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Leave a Comment