Rajasthan JET 2026 Notification Out : ऑनलाइन आवेदन यहां से करे – @jetskrau2026.com

राजस्थान राज्य के कृषि कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेट (JET)  प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 13 अप्रैल 2026 को जारी की गई है । जेट (JET)  प्रवेश परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल से 17 मई 2026 तक भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 (दो पारियों) को किया जाएगा। जो कैंडिडेट इसके लिए आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे ।

Rajasthan JET Exam 2026 Registration

जेट / प्री-पीजी / पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 के तहत राजस्थान राज्य के कृषि / पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयो और निजी विश्वविद्यालयों / कॉलेजों (राजस्थान सरकार द्वारा केवल कृषि के लिए अनुमति प्राप्त) द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कृषि और संबंधित डिग्री पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 18.04.2026 से 17.05.2026 तक और विलंब शुल्क के साथ 20.05.2026 तक JET की अधिकारिक वेबसाइट https://www.jetskrau2026.com पर भरा जा सकता है। पंजीकरण बंद होने के बाद, एडमिट कार्ड, परिणाम, काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन के लिए भी इसी पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।अधिक जानकारी जैसे पात्रता, परीक्षा समय सारणी इत्यादि के लिए नीचे दी हुई पोस्ट को पढ़ें और ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन अवश्य देखे ।

JET का पूरा नाम Joint Entrance Test है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा राजस्थान में कृषि और संबद्ध विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा वर्ष में 1 बार आयोजित की जाती है और राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र इसमें शामिल होते हैं ।

Rajasthan JET 2026 Overview

Exam Conducting OrganizationSwami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, Bikaner 
Exam NameRajasthan Joint Entrance Test (JET)
Application Dates10 April to 17 May 2026
Application ModeOnline
Exam Type Entrance Exam
Examination ModeWritten Exam

Rajasthan JET 2026 Important Dates

अधिसूचना जारी करना13.04.2026, सोमवार
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत18.04.2026, शनिवार
बिना विलम्ब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि17.05.2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक), रविवार
विलम्ब शुल्क (₹500/-) के साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि20.05.2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक), बुधवार
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार (Editing) करने की अंतिम तिथि22.05.2026, शुक्रवार
एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने की तिथि15.06.2026, सोमवार
प्रवेश परीक्षा (JET-2026) की तिथि21.06.2026, रविवार
उत्तर कुंजी (Answer Key) प्रदर्शित करने की तिथि26.06.2026, शुक्रवार
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि29.06.2026, सोमवार
परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि06.07.2026, सोमवार
ऑनलाइन विकल्प फॉर्म (Option Form) भरने की शुरुआत10.07.2026, शुक्रवार
ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरने की अंतिम तिथि16.07.2026, गुरुवार
प्रथम आवंटन सूची (1st Allotment List) प्रदर्शित करना22.07.2026, बुधवार
शुल्क जमा करने एवं प्रथम upward assessment हेतु आवेदन की अंतिम तिथि25.07.2026, शनिवार
द्वितीय आवंटन सूची (2nd Allotment List) प्रदर्शित करना30.07.2026, गुरुवार
शुल्क जमा करने एवं द्वितीय upward assessment हेतु आवेदन की अंतिम तिथि02.08.2026, रविवार
तृतीय आवंटन सूची (3rd Allotment List) प्रदर्शित करना07.08.2026, शुक्रवार
संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग (मूल दस्तावेजों के साथ)11.08.2026 से 12.08.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
अंतिम ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु विकल्प फॉर्म भरना17.08.2026 से 20.08.2026
अंतिम काउंसलिंग की आवंटन सूची प्रदर्शित करना25.08.2026, मंगलवार
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि28.08.2026, शुक्रवार (शाम 5:00 बजे तक)

Rajasthan JET 2026 Education Qualification

  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय , बीकानेर द्वारा कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए JET 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान या कृषि संबंधी विषयों के साथ कक्षा 12 (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • केवल कृषि, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों के छात्र ही पात्र हैं, कला और वाणिज्य विषयों के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक हैं।
  • राजस्थान के आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक कमजोर वर्ग तथा ज्यादा पिछडा वर्ग के लिये 5 प्रतिशत अंक की छूट होगी।
  • 5 प्रतिशत अंक छूट का लाभ लेने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित वर्ग की सीट पर ही प्रवेश मिलेगा व अनारक्षित वर्ग में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • हाल की बोर्ड (10+2) परीक्षा 2026 मे पूरक आने वाले अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लेने हेतु अयोग्य होंगे।
  • जेट अधिसूचना की तारीख को लागू आरक्षण नीति के नियम एवं शर्तेंप्रभावी रहेंगी। जो अभ्यर्थी किसी भी उपरोक्त आर्हता परीक्षा में सम्मिलित हुए है और जिनके परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के शुरू होने से पहले घोषित नही हुए हैं उनको अस्थाई रूप से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मे बैठने की अनुमति दी जायेगी, परन्तु विकल्प फार्म भरते समय 12वीं (10+2) कक्षा की सभी सभी विषयों में उत्तीर्ण की अंक तालिका / परिणाम आना जरूरी है और अंकतालिका को महाविद्यालय में रिपोर्टिंग के समय जमा करना हो ।

इसके अलावा विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।

Rajasthan JET 2026 Age Limit

राजस्थान राज्य के कृषि कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेट (JET)  प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 अगस्त 2026 को न्यूनतम न्यूनतम 16 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका / सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र में वर्णित जन्म तिथि ही मान्य होंगी।

यदि आप अपनी आयु की गणना करना चाहते है तो हमारे फ्री Age Calculator का उपयोग करके आसानी से काउंट कर सकते है ।

Rajasthan JET 2026 Application Fee

राजस्थान राज्य के कृषि कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेट (JET)  प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने वर्ग के अनुसार आवेदक शुल्क का भुगतान करना होगा –

  • 1925 रुपये + बैंक शुल्क (यदि कोई हो तो) : सभी योग्य अभ्यर्थी हेतु, राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थियों सहित (राजस्थान के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / आर्थिक कमजोर वर्ग / पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) / अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) / दिव्यांग अभ्यर्थियों को छोड़कर)
  • 1595 रुपये + बैंक शुल्क (यदि कोई हो तो) : राजस्थान के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / आर्थिक कमजोर वर्ग / पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) / अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) / दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु ।

Rajasthan JET Exam Date 2026

जेट परीक्षा समयानुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक दिनांक 21 जून, 2026 को राजस्थान के चयनित शहरों मे आयोजित की जावेगी।

परीक्षा का कार्यक्रम निम्न प्रकार होगाः

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समयः सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे तक
  • परीक्षा शुरू होने का समयः सुबह 11:00 बजे
  • कोई भी आवेदक को प्रवेश पत्र में अंकित दिनांक समय के अलावा परीक्षा केंद्र में अनुमति नही दी जायेगी।
  • परीक्षा समाप्तिः दोपहर 1:10 बजे
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नही दी जाएगी। जो लोग किसी भी कारण से परीक्षा की निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने में असमर्थ हैं, उनके लिए किसी भी परिस्थिति में JET द्वारा पुनः परीक्षा आयोजित नही की जाएगी।

Rajasthan JET Marking Scheme 2026

उत्तर चिह्नित करने के लिए केंद्र पर प्रदान किए गए केवल ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन का ही प्रयोग करें।

ओएमआर शीट में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी किसीप्रश्न का प्रयास कर रहा है, तो उसे उपयुक्त वृत्त A, B. C अथवा D को काला करना होगा और यदि कोई प्रश्न का उत्तर नही दे रहा है, तो उससे संबंधित वृत्त E को काला करना होगा।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा (नकारात्मक अंकन होगा)

यदि एक से अधिक विकल्प चुना जाता है तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा।

Rajasthan JET Exam Pattern 2026

विषयप्रश्नअंक
भौतिक विज्ञान40160
रसायन विज्ञान40160
अंक शास्त्र40160
जीवविज्ञान40160
कृषि40160
कुल200800

यदि आप Rajasthan JET Exam 2026 से रिलेटेड एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी लेना चाहते है तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करे और उसको ध्यानपूर्वक देखे ।

IMPORTANT INSTRUCTIONS (JET 2026)

  • आवेदन फार्म भरने से पूर्व अभ्यर्थी को जेट बुकलेट-2026 में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ एवं समझ लेने चाहिए ।
  • फार्म भरते समय जिस मोबाइल नं.एवं ईमेल को पंजीकृत किया गया है वह प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक चालू रखें। सभी सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नं.या ईमेल पर दी जायेगी। पंजीकृत मोबाइल नं.एवं ईमेल परिवर्तन या बन्द होने से सूचना के अभाव की जिम्मेदारी अभ्यर्थी स्वयं की होगी। आवेदन फार्म से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु पंजीकृत ईमेल से मेल प्राप्त होने पर ही विचार किया जा सकता है ।
  • अपना यूजर आईडी (पंजीकरण नंबर) व पासवर्ड लिख लेवे एवं सुरक्षित रखें क्योंकि इसका उपयोग किसी के द्वारा आपके आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है। इस प्रकार के संशोधन के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा ।
  • आवेदक को जानकारी बहुत सावधानी से भरनी होगी क्योंकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर ही उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा। अनुपूरक सूचना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई किसी भी गलत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिम्मेदार रहेगा। दी गई जानकारी गलत पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

राजस्थान जेट 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान राज्य के कृषि कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेट (JET)  प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो कर सकते है । और ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. JET 2026 की आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर जाएं।
  2. “JET 2026 आवेदन पत्र” लिंक पर क्लिक करें
  3. सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और जारी रखें पर क्लिक करें।
  4. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें, फिर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड) बनाएं
  6. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें ।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग)।
  9. सभी विवरणों की Review करें और आवेदन पत्र Submit करें।
  10. भविष्य में संदर्भ के लिए Confirmation page डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
🛠️
       

Photo/Sign/PDF साइज कम करें

फॉर्म भरते समय अपलोड में दिक्कत? हमारे फ्री टूल्स से साइज ठीक करें।

Rajasthan JET 2026 Important Links

Rajasthan JET 2026 Apply Online Click Here
Rajasthan JET 2026 Official Notification Click Here
Rajasthan JET 2026 Official Guidelines Click Here
Rajasthan JET 2026 Official Instructions Click Here
Official Websitejetskrau2026.com

Leave a Comment