यदि आप भी अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते है तो आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते है , कही भी चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी ।

पहले आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था , लेकिन अब Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे अब आप अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को सीधे फोन से अपडेट कर सकते हैं । अब न लंबी लाइनों में लगने की जरूरत है और न ही बार-बार सेंटर के चक्कर काटने की ।
आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट घर बैठे , आधार सेंटर विजिट करने की जरूरत नहीं
आधार ऐप के आने के बाद से आधार डिटेल्स को अपडेट करना आसान हो गया है। इसकी मदद से यूजर्स अब आधार सेंटर जाए बिना अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। ये समय बचाता है और पेपरवर्क को कम से कम करता है। ये जटिल भी नहीं है और केवल एक स्मार्टफोन की मदद से ये काम किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स कहीं से भी अपडेट कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें फिजिकल आधार सेंटर विजिट करने की जरूरत नहीं है।
How to Update Mobile Number in Aadhar Card Online
अब आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। सरकार ने नए आधार एप में इस सुविधा को शुरू कर दिया है। मोबाइल नंबर बदलाव के लिए यूजर्स को किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। एप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से सबकुछ चेंज किया जा सकेगा।
- सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा।
- यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, वेरिफिकेशन करना होगा।
- आगे इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करना होगा।
- 6 अंकों का PIN डालकर आधार एप में लॉगिन करें।
- स्क्रोल करके नीचे जाएं, सर्विसेज में ‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें।
- सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट का ही ऑप्शन आएगा, क्लिक करें।
- यहां जरूरी डिटेल पढ़ें, कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- मौजूदा मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरिफाई करें।
- नया मोबाइल नंबर डालें OTP वेरिफाई करें।
- फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें खोलें।
- पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, ₹75 जमा करने के बाद प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
Note :- आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस शुरू करने से पहले Face Verification App डाउनलोड अवश्य करे ।
Aadhar Update Important Links
| Update Mobile Number in Aadhar Card Android App | Click Here |
| Update Mobile Number in Aadhar Card iOS App | Click Here |
| Face Verification Android App | Click Here |
| Face Verification iOS App | Click Here |
| UIDAI Official Website | UIDAI |
Aadhar Update Related FaQ
हां ,मोबाइल नंबर को आप ऑनलाइन ही अपडेट सकते हैं।
आधार में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट कराने के लिए आपको ₹75 का सरकारी शुल्क देना होता है।
यह प्रक्रिया काफी तेज है। आमतौर पर 48 से 72 घंटों में आपका नया नंबर डेटाबेस में अपडेट हो जाता है लेकिन कभी – कभी 10 से 15 दिन भी लग सकते है और आपको SMS मिल जाता है।
नहीं, मोबाइल नंबर अपडेट के लिए किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं है। बस अपना आधार नंबर (Aadhaar Number) पास रखें।
इसके लिए ‘आप अपनी आवश्यकतानुसार आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदल सकते हैं, इसकी कोई निश्चित सीमा नहीं है, लेकिन हर बार आपको निर्धारित शुल्क देना होगा।
My aadhar alloted