Railway RRB ALP Recruitment 2026 : क्या आप भी बनना चाहते हैं लोको पायलट? रेलवे ने निकाली साल की सबसे बड़ी भर्ती

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल शॉर्ट अधिसूचना (CEN 01/2026) जारी कर दी है। इस बार कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 मई 2026 से होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 (रात 23:59 बजे तक) तय की गई है। इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता , आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है । आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखे ।

RRB ALP Recruitment 2026

RRB ALP Recruitment 2026 Overview

OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Post NameAssistant Loco Pilot (ALP)
Total Vacancies11,127
Notification Statusto be issued
Medical StandardA-1
Selection ProcessCBT-I, CBT-II, CBAT, Document Verification
starting salary₹19,900/-
Pay Levellevel 2
Age Limit18 to 30 years
Educational qualification10th + ITI / Diploma
Job LocationAll over India
official websiterrbcdg.gov.in

Railway RRB ALP Recruitment 2026 Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए सहायक लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती हेतु Centralized Employment Notification (CEN 01/2026) की घोषणा कर दी है। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-2 का वेतनमान दिया जाएगा, जिसका प्रारंभिक मूल वेतन ₹19,900/- निर्धारित किया गया है। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक और ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक भी नीचे दिया हुआ है ।

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 (रात 23:59 बजे तक) है। सभी पात्र उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ही अपने आवेदन कर सकते है । जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है उनको सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्दी से अपना फॉर्म भर ले ।

Railway RRB ALP Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे लोको पायलट भर्ती 2026 में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते वह ।यदि आप अपनी आयु की गणना करना चाहते है तो हमारी Age Calculator का उपयोग कर सकते है ।

Railway RRB ALP Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे लोको पायलट भर्ती 2026 में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि उनको अपने वर्ग के अनुसार निम्न प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा –

  • सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: ₹ 500/- (संभावित)
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग अश्वेत पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए: ₹ 250/- (संभावित)
  • कैंडिडेट्स अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।

इस शुल्क का भुगतान कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card,Credit Card,Internet Banking,IMPS,Cash Card / Mobile Wallet आदि से कर सकते है ।

Railway RRB ALP Recruitment 2026 Education Qualification

उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए । Zone Wise पात्रता के लिए, आधिकारिक अधिसूचना को देखें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया हुआ है ।

Railway RRB ALP Recruitment 2026 Selection Process

आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया में सहायक लोको पायलट पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने हेतु कई चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा –

  • CBT 1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • CBT 2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा)
  • Document Verification
  • Final Merit List

How To Apply Online RRB ALP Recruitment 2026

यदि आप रेलवे लोको पायलट भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करे ।

  1. अपने Zone के अनुसार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Latest News में RRB ALP Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करे और ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें ।
  3. वेबसाइट पर RRB ALP Recruitment 2026 Apply Now का लिंक ढूंढे और क्लिक करें ।
  4. पूछी गई आवश्यक जानकारी सही – सही भरे ।
  5. दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  7. फॉर्म Submit करें और Confirmation page डाउनलोड करें।
🛠️
       

Photo/Sign/PDF साइज कम करें

फॉर्म भरते समय अपलोड में दिक्कत? हमारे फ्री टूल्स से साइज ठीक करें।

RRB ALP Recruitment 2026 Important Links

Apply OnlineClick Here
Link Activate On 15 May 2026
Check Short NoticeClick Here
Check Official NotificationClick Here
Link Activate Soon
Railway RRB ALP Official WebsiteClick Here

1 thought on “Railway RRB ALP Recruitment 2026 : क्या आप भी बनना चाहते हैं लोको पायलट? रेलवे ने निकाली साल की सबसे बड़ी भर्ती”

Leave a Comment