स्टेनोग्राफर की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 के लिए ‘फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन’ (FRTA) की प्रक्रिया शुरू कर दी है । आयोग ने उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें पहले चरण के अस्थायी आवंटन (Tentative Allocation) के लिए प्रोविजनली (अनंतिम रूप से) शॉर्टलिस्ट किया गया है। यदि आप लिस्ट को डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते है ।

SSC Stenographer Final Result 2026 Latest Updates
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 की चयन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरणों में है। SSC द्वारा 28 नवंबर 2025 को CBE रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद, उम्मीद्वारों को अपनी पसंद के विभाग चुनने का अवसर 5 मई 2026 से 8 मई 2026 के बीच दिया गया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी Option-cum-Preference दर्ज की। इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए, आयोग अब Sliding Process शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चॉइस विंडो 19 जून 2026 को खुलेगी और उम्मीदवार 22 जून 2026 तक अपनी पसंद में बदलाव या सुधार कर सकेंगे।
यह स्लाइडिंग विंडो उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो पूर्व में सबमिट की गई अपनी प्राथमिकताओं में फेरबदल करना चाहते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का विकल्प स्वीकार नहीं किया जाएगा।
How to Check SSC Stenographer Final Result 2026
SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर pdf फॉर्मेट मे जारी कर दिया गया है। आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं ।
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- ’होम पेज के टॉप मेन्यू में स्थित ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
- रिजल्ट सेक्शन के अंदर ‘Stenographer Grade ‘C’ & ‘D” वाले टैब पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको हाल ही में जारी किए गए परीक्षा परिणामों के लिंक दिखाई देंगे। संबंधित ‘Result’ के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद, फाइल को खोलें। कंप्यूटर पर Ctrl + F (और मोबाइल पर सर्च आइकन) दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम टाइप करें। यदि आप शॉर्टलिस्ट हुए हैं, तो आपका रोल नंबर हाइलाइट हो जाएगा।
SSC Stenographer Final Result 2026 Important Links
| Release Date | 18 June 2026 |
| SSC Steno 2025 Result Cutoff/ Writeup | Click Here |
| List of candidates in Roll No order provisionally shortlisted for First Round of Tentative Allocation (FRTA) | Click Here |
| SSC Official Website | ssc.gov.in |







