एनटीए ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । उम्मीदवार 27 मई से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी । आपको बता दे कि यह परीक्षा JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है ।

Trending Latest News
CSIR UGC NET June 2026 Overview
| Exam Name | Joint CSIR-UGC NET Examination June 2026 |
|---|---|
| Conducting Authority | National Testing Agency (NTA) |
| Exam Mode | Computer Based Test (CBT) |
| Application Mode | Online |
| Application Start Date | 27 May 2026 |
| Last Date to Apply | 19 June 2026 |
| Last Date for Fee Payment | 20 June 2026 |
| Correction Window | 22 June to 23 June 2026 |
| Exam Date | 17 & 18 July 2026 |
| Official Website | csirnet.nta.nic.in |
CSIR UGC NET June 2026 Latest News
CSIR UGC NET जून 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो गया है । आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 जून तक आवेदन कर सकते है । इसकी परीक्षा 17 और 18 जुलाई को होगी । करेक्शन विंडो 22 जून से 23 जून 2026 तक खुली रहेगी । जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या PhD में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है । आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते है ।
| Events | Date |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 27-05-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 19-06-2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 20-06-2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| आवेदन में सुधार | 22-06-2026 से 23-06-2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| परीक्षा की तिथि | 17 और 18 जुलाई 2026 |
CSIR UGC NET June 2026 Exam Date
NTA की ओर से जारी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी । परीक्षा दो शिफ्ट में होगी । पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी । परीक्षा का समय कुल 180 मिनट यानी 3 घंटे का रहेगा । विस्तृत जानकारी आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ले सकते है ।
CSIR UGC NET June 2026 Application fee Details
CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते है तो आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा । अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क आप देख सकते है –
| Category | Application Fee |
|---|---|
| General | INR 1150 |
| General-EWS / OBC (NCL) | INR 600 |
| SC / ST / PwD / PwBD / Third Gender | INR 325 |
CSIR UGC NET June 2026 Age Limit Details
JRF के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु परीक्षा आयोजित होने वाले महीने (जुलाई 2026) के पहले दिन तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D. में प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतु कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। आप विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है जिसको डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
CSIR UGC NET June 2026 Education Qualification
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है । फाइनल ईयर या अपीयरिंग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं । इसके अलावा 4 वर्षीय या 8 सेमेस्टर वाली बैचलर डिग्री में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे ।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी । हालांकि, ऐसे उम्मीदवार JRF और PhD के लिए पात्र होंगे, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नहीं । विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले ।
How many marks will be required?
CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –
- General , EWS, और OBC श्रेणी के लिए: फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
- SC, ST, और PwD/PwBD श्रेणी के लिए: फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए न्यूनतम 25% अंक लाना अनिवार्य है।
How To Apply Online CSIR UGC NET June 2026
यदि आप सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in पर जाएँ जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- वेबसाइट पर ‘New Registration’ पर क्लिक करें। अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करें। पंजीकरण पूरा होने पर आपको सिस्टम द्वारा जेनरेट किया गया ‘एप्लीकेशन नंबर’ मिलेगा, इसे नोट कर लें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। अब पूरा आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और परीक्षा का विषय (Subject) चुनना शामिल है।
- अब अपनी स्कैन की गई फोटो (10-200 kb) और हस्ताक्षर (10-50 kb) JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें। यदि लागू हो, तो श्रेणी प्रमाणपत्र (Category Certificate), PwD प्रमाणपत्र या ‘रिजल्ट अवेटेड’ (Result Awaited) फॉर्म को PDF फॉर्मेट (50-300 kb) में अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से करें। भुगतान सफल होने के बाद ही आपका आवेदन जमा माना जाएगा।
- आवेदन शुल्क के सफल भुगतान के बाद, ‘Confirmation Page’ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
CSIR UGC NET June 2026 Important Links
| CSIR UGC NET June 2026 Application Form Start | 27 May 2026 |
| CSIR UGC NET June 2026 Application Form Last Date | 19 June 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | csirnet.nta.nic.in |