NCL Apprentice Recruitment 2026 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 1607 पदों के लिए विभिन्न अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

Northern Coalfields Limited में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार कुल 1607 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में वे ही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते है जिन्होंने अपनी योग्यता जिस संस्थान से ली है वो संस्थान उत्तरप्रदेश या मध्य प्रदेश राज्य में functional और operational होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 जून 2026 से होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है। अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता , आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है । आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखे ।

NCL Apprentice Recruitment 2026 Overview

OrganizationNorthern Coalfields Limited
Post NameGraduate, Diploma, Trade & Paramedical Apprentice
Total Vacancies1607
Notification Statusto be issued
Training Duration1 Year
official websitenclcil.in

NCL Apprentice Recruitment 2026 Latest News

Northern Coalfields Limited ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न Apprentice पदों पर भर्ती हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन की घोषणा कर दी है। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से 1607 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक और ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक भी नीचे दिया हुआ है ।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 जून 2026 से होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है। सभी पात्र उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक पोर्टल nclcil.in के माध्यम से ही अपने आवेदन कर सकते है । जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है उनको सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्दी से अपना फॉर्म भर ले ।

NCL Apprentice Recruitment 2026 Eligibility

  • उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड/अनुशासन में डिग्री, डिप्लोमा या ITI पास होना चाहिए।
  • यह योग्यता AICTE, UGC, BTE, NCVT, या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
  • संस्थान उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश राज्य में functional और operational होना चाहिए।
  • योग्यता पूर्णकालिक नियमित कोर्स (full-time regular course) के माध्यम से होनी चाहिए। पार्ट-टाइम, पत्राचार (correspondence), या दूरस्थ शिक्षा (distance learning) के माध्यम से प्राप्त योग्यता मान्य नहीं है।
  • उम्मीदवार ने अपनी ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI की पढ़ाई जून 2022 से पहले पूरी नहीं की होनी चाहिए।
  • यदि उम्मीदवार ने पहले कहीं अप्रेंटिसशिप की है या किसी उद्योग में 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, तो वे आवेदन करने के लिए अयोग्य हैं।
  • निर्धारित योग्यता से उच्च योग्यता (Higher qualification) रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र नहीं हैं।
  • आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे दी हुई है ।

NCL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

NCL भर्ती 2026 में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसकी गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 01/06/2000 से 01/06/2008 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते वह ।यदि आप अपनी आयु की गणना करना चाहते है तो हमारी Age Calculator का उपयोग कर सकते है ।

NCL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

NCL भर्ती 2026 में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि उनको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा वे निशुल्क आवेदन कर सकते है ।

  • ALL Candidates: ₹0

NCL Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification & Vacancy Details

NCL Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण इस प्रकार है –

Post NameTotal PostQualification
Graduate Apprentice241Relevant Degree in Concerned Discipline
Diploma Apprentice305Relevant Diploma in Concerned Discipline
Trade Apprentice90610th Pass + ITI in Relevant Trade
Paramedical Apprentice155Relevant Degree / Diploma in Paramedical Discipline
Total1607As Per Official Notification

NCL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

NCL Apprentice Recruitment 2026 में selection पूरी तरह Merit Based होगा। कोई अलग से Written Exam नहीं होगी। उम्मीदवार के Qualifying examination में प्राप्त अंकों के आधार पर Merit List तैयार की जाएगी। Merit list में शामिल उम्मीदवारों को Document Verification और Medical Fitness Test के लिए बुलाया जाएगा।

How To Apply Online NCL Apprentice Recruitment 2026

यदि आप NCL भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करे ।

  1. अपने NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. उम्मीदवारों को NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Careers” सेक्शन में Recruitment लिंक खोलना होगा।
  3. वेबसाइट पर NCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Now का लिंक ढूंढे और क्लिक करें ।
  4. पूछी गई आवश्यक जानकारी सही – सही भरे ।
  5. दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
  6. फॉर्म Submit करें और Confirmation page डाउनलोड करें।
🛠️
Photo / Sign / PDF साइज कम करें
फॉर्म भरते समय फाइल अपलोड में दिक्कत हो रही है? हमारे फ्री टूल्स से साइज तुरंत ठीक करें।
Open Free Tools ➜

NCL Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Apply OnlineClick Here
Check Official Notification Click Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment