Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 : दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 का 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है । इस भर्ती में विभिन्न ब्रांच में कनिष्ठ अभियंता, सहायक प्रबंधक, लेखा अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सहायक, स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक के पद शामिल है । इसमें चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 11 महीने के अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है । इसके लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है । ऑफलाइन आवेदन 21 मई से लेकर 22 जून 2026 तक चलेंगे । इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी हुई है ।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने का फॉर्म जारी हो गया है जिसे आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है ।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Overview

OrganizationDelhi Police Housing Corporation Limited (DPHCL)
Contract PeriodInitially 11 months (extendable based on performance)
Total Vacancies23 positions (across various technical and non-technical roles)
Age LimitMaximum 53 years (as of advertisement date)
Last DateJune 22, 2026 (by 5:00 PM)
Application ModeEmail, Registered Post, or Hand-delivered
Official Websitewww.dphcl.com

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Vacancy Details & Salary

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 कुल 23 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है ।

तकनीकी पद (Technical Posts)

पद का नामपदों की संख्याप्रति माह पारिश्रमिक
कनिष्ठ अभियंता (सिविल)06रु. 35,000
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत)01रु. 35,000
कनिष्ठ अभियंता (क्यूएस एवं सी)01रु. 35,000
कनिष्ठ अभियंता (योजना)02रु. 35,000
कनिष्ठ अभियंता (गुणवत्ता)02रु. 35,000
कनिष्ठ अभियंता (बिलिंग और अनुबंध)02रु. 35,000

गैर-तकनीकी पद (Non-Technical Posts)

पद का नामपदों की संख्याप्रति माह पारिश्रमिक
सहायक प्रबंधक (प्रशासन)01रु. 40,000
लेखा अधिकारी01रु. 40,000
सहायक01रु. 35,000
कंप्यूटर प्रोग्रामर01रु. 35,000
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)01रु. 30,000
कनिष्ठ सहायक02रु. 25,000
कंप्यूटर ऑपरेटर02रु. 25,000

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Application Fee

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है इसमें कैंडिडेट्स निशुल्क आवेदन कर सकते है ।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Age Limit

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 53 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 21 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। यदि आप आयु की एक्जेक्ट गणना करना चाहते है तो हमारे Age Calculator का उपयोग करे । विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Education Qualification

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग – अलग रखी गई है जो इस प्रकार है –

तकनीकी पद (Technical Posts)

  • कनिष्ठ अभियंता (सिविल): भवन निर्माण, डिजाइन और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल के अनुभव के साथ बी.टेक/बीई या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • कनिष्ठ अभियंता (विद्युत): भवन निर्माण, डिजाइन और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल के अनुभव के साथ बी.टेक/बीई या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • कनिष्ठ अभियंता (क्यूएस एवं सी): क्यूएस एंड सी के प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 साल के अनुभव के साथ बी.टेक/बीई या सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • कनिष्ठ अभियंता (योजना): पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर या औद्योगिक क्षेत्रों में ओ-एम/मरम्मत/निर्माण परियोजनाओं की योजना, शेड्यूलिंग और मॉनिटरिंग में कम से कम 5 साल के अनुभव के साथ बी.टेक/बीई या सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • कनिष्ठ अभियंता (गुणवत्ता): सरकारी इकाई या पीएसयू परियोजनाओं में मरम्मत, रखरखाव या निर्माण कार्यों के गुणवत्ता आश्वासन/नियंत्रण में कम से कम 5 साल के अनुभव के साथ बी.टेक/बीई या सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • कनिष्ठ अभियंता (बिलिंग और अनुबंध): पीएसयू यूटिलिटी या ईपीसी कंपनियों में रखरखाव/निर्माण कार्यों के लिए बिलिंग, क्वांटिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट एडमिनिस्ट्रेशन में कम से कम 5 साल के अनुभव के साथ बी.टेक/बीई या सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

गैर-तकनीकी पद (Non-Technical Posts)

  • सहायक प्रबंधक (प्रशासन): व्यवसाय प्रशासन (Business Administration) में स्नातकोत्तर के साथ 5 साल का अनुभव, या बीबीए (BBA) या समकक्ष योग्यता के साथ 7 साल का अनुभव। साथ ही GeM पोर्टल, निविदा प्रक्रिया, और सरकारी नियमों (वित्तीय/सेवा नियम) का ज्ञान आवश्यक है।
  • लेखा अधिकारी (Accounts Officer): एमबीए या एम.कॉम के साथ लेखा क्षेत्र में 5 साल का अनुभव और निविदा प्रक्रिया एवं सरकारी वित्तीय नियमों का ज्ञान।
  • सहायक: स्नातक के साथ कार्यालय प्रशासन, GeM पोर्टल और लिपिकीय कार्य में 5 साल का अनुभव तथा सरकारी नियमों का ज्ञान।
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर: एमसीए (MCA) के साथ 3 साल का अनुभव या बीसीए (BCA) के साथ 5 साल का अनुभव।
  • स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी): स्नातक के साथ शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में डिप्लोमा और कंप्यूटर का ज्ञान, बैठक की कार्यवाही (MoM) तैयार करने का अनुभव।
  • कनिष्ठ सहायक: कार्यालय प्रशासन में 3 साल के अनुभव के साथ स्नातक, या 5 साल के अनुभव के साथ उच्च माध्यमिक (12वीं) उत्तीर्ण।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर: कंप्यूटर अनुप्रयोगों (Computer Applications) में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 6 महीने का अनुभव।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Required Documents

  • आवेदन पत्र
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण(पद के अनुसार)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • कंप्यूटर कौशल/अतिरिक्त योग्यता
  • आयु का प्रमाण
  • फोटो
  • सिग्नेचर
  • इत्यादि

How to Apply Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है , आवेदन करने के लिए निम्न प्रोसेस फॉलो करें –

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.dphcl.com पर जाएं और वहां से संबंधित पद के लिए निर्धारित आवेदन पत्र (prescribed application form) डाउनलोड करें।
  2. अपनी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें। सुनिश्चित करें कि आप विज्ञापन में दिए गए पात्रता मानदंडों (जैसे अनुभव, आयु सीमा) को पूरा करते हैं।
  3. आप अपना आवेदन निम्नलिखित तीन तरीकों में से किसी एक से जमा कर सकते हैं:
  4. ईमेल द्वारा: भरे हुए आवेदन पत्र को स्कैन करके dphcltd@delhipolice.gov.in पर भेजें।
  5. व्यक्तिगत रूप से: कार्यालय के समय (सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) के दौरान कार्यालय में जाकर स्वयं जमा करें।
  6. पंजीकृत डाक द्वारा: अपने आवेदन को पंजीकृत डाक (Registered Post) के माध्यम से भेजें।
  7. कार्यालय का पता: कमरा संख्या 1319, 13वीं मंजिल, टावर-II, नई पीएचक्यू बिल्डिंग, जय सिंह रोड, नई दिल्ली-110001।
  8. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026, शाम 5:00 बजे तक है। इस समय के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 Important Links

Start Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 form21 May 2026
Last Date Offline Application form22 June 2026
Application formTechnical PostsNon-Technical Posts
Official NotificationDownload here
Official Websitedphcl.com

1 thought on “Delhi Police Housing Corporation Limited Recruitment 2026 : दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment