RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए मैंस एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान RAS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है , जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर रहे है उनकी अच्छी तैयारी के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है । आज के इस पोस्ट में हमने राजस्थान RAS भर्ती 2026 के लिए Mains Exam के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को विस्तृत समझाया है आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयारी कर सकते है ।

RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026 Latest News

आरपीएससी आरएएस भर्ती 2029 का नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी किया गया है। जिसके लिए प्री और मैंस परीक्षा का सिलेबस भी जारी हो गया है। मुख्य परीक्षा में कुल चार प्रश्न-पत्र होंगे, जो वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक प्रकृति के होंगे। अभ्यर्थी को ये चारों प्रश्न-पत्र देने अनिवार्य होंगे, जिनमें संक्षिप्त, मध्यम और दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए 200 अंक निर्धारित हैं और उन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। पहले तीन प्रश्न-पत्र सामान्य अध्ययन से संबंधित हैं, जबकि चौथा प्रश्न-पत्र सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी पर आधारित है। जो स्टूडेंट्स डाउनलोड करना चाहते है वे नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में हमने मैंस एग्जाम के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है।

यह भी देखें >>> RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए प्री एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf

RPSC RAS 2026 Selection Process

RPSC RAS Mains Exam Pattern 2026

  • इसमें संक्षिप्त, मध्यम, लंबे उत्तर और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
  • मुख्य परीक्षा में कुल चार प्रश्न-पत्र होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित है।
  • Interview में शामिल होने के लिए, अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न-पत्र में न्यूनतम 10% अंक और सभी प्रश्न-पत्रों के कुल अंकों का न्यूनतम 15% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंकों के Interview के लिए बुलाया जाएगा।
  • सभी प्रश्न-पत्रों के उत्तर या तो हिंदी में या अंग्रेजी में देने होंगे, लेकिन किसी एक प्रश्न-पत्र को आंशिक रूप से हिंदी और आंशिक रूप से अंग्रेजी में लिखने की अनुमति नहीं है ।
RPSC RAS Mains PaperTotal MarksTotal Time
Paper-1: General Studies-I200 marks3 hours
Paper-2: General Studies-II200 marks3 hours
Paper-3: General Studies-III200 marks3 hours
Paper-4: General Hindi and General English200 marks3 hours
Total800 MARKS

RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026

राजस्थान RAS भर्ती मुख्य परीक्षा का सिलेबस काफी विस्तृत है जिसे यहां डिटेल्ड में बताना मुश्किल है आप डायरेक्ट नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है। हालांकि हमने संक्षिप्त में सिलेबस की जानकारी यहां उपलब्ध करवाई है ।

प्रश्न पत्र-I (सामान्य अध्ययन-I)

  • इकाई I (इतिहास): राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति एवं धरोहर; भारतीय इतिहास एवं संस्कृति; आधुनिक विश्व का इतिहास (1991 तक)।
  • इकाई II (अर्थव्यवस्था): भारत की अर्थव्यवस्था; वैश्विक अर्थव्यवस्था (WTO, विश्व बैंक, IMF); राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
  • इकाई III (समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन एवं अंकेक्षण): भारतीय समाज में समाजशास्त्रीय चिंतन; सामान्य प्रबंधन; लेखांकन का सैद्धांतिक आधार और अंकेक्षण।

प्रश्न पत्र-II (सामान्य अध्ययन-II)

  • इकाई I (प्रशासकीय नीतिशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी): प्रशासकीय नीतिशास्त्र; सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, अंतरिक्ष एवं रक्षा)।
  • इकाई II (पृथ्वी विज्ञान): विश्व, भारत और राजस्थान का भूगोल एवं भू-विज्ञान।

प्रश्न पत्र-III (सामान्य अध्ययन-III)

  • इकाई I (भारतीय राज व्यवस्था, शासन, मामले): भारतीय संविधान; संस्थागत रूपरेखा; भारतीय राजनीति की गत्यात्मकता; आंतरिक सुरक्षा; राजस्थान की राजनीति और शासन; भारत एवं अंतरराष्ट्रीय मामले।
  • इकाई II (लोक प्रशासन): लोक प्रशासन के सिद्धांत; संघ सरकार एवं प्रशासनिक संस्थाएं; कार्मिक प्रशासन; तुलनात्मक लोक प्रशासन; राज्य एवं जिला प्रशासन।
  • इकाई III (व्यवहार एवं विधि): व्यवहार (बुद्धि, नेतृत्व, संचार); समकालीन विधिक मुद्दे (सूचना का अधिकार, IT अधिनियम, बौद्धिक संपदा, महिलाओं/बच्चों के विरुद्ध अपराध, भूमि विधियां, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023)।

प्रश्न पत्र-IV (सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी)

  • इकाई I (सामान्य हिन्दी – 90 अंक): व्याकरण, संक्षिप्तीकरण, पल्लवन, अनुवाद और पत्र/प्रारूप लेखन।
  • इकाई II (General English – 70 अंक): Grammar, Comprehension, Translation, Precis Writing, और Composition/Letter Writing।
  • इकाई III (निबंध – 40 अंक): छह विषयगत क्षेत्रों (भाषा/साहित्य, समाज/शासन, विज्ञान/पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, समसामयिक घटनाएं, राजस्थान से संबंधित मुद्दे) में से किसी एक पर लगभग 600 शब्दों का निबंध

ऊपर बताया गया सिलेबस संक्षिप्त में है , आप डिटेल्ड सिलेबस नीचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते है ।

How to Download RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026

यदि आप राजस्थान RAS भर्ती 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से pdf डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. उसके बाद आपको Candidate Information में Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है ।
  3. फिर आपको Syllabus for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam के लिंक को ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है ।
  4. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने pdf डाउनलोड हो जाएगी और आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी ले सकते है ।
  5. आप चाहे तो नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है ।

RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026 Important Links

RPSC RAS Recruitment Official Notification 2026Click Here
Syllabus for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam (English Version)Click Here
Syllabus for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam (Hindi Version)Click Here
Scheme for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) ExamClick Here
Syllabus for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Pre) ExamClick Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

2 thoughts on “RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए मैंस एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf”

Leave a Comment