RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए प्री एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf


India Naukri Help as
Preferred Source on Google
Add Preference

राजस्थान RAS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है , जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर रहे है उनकी अच्छी तैयारी के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है । राजस्थान RAS भर्ती प्री परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा । आज के इस पोस्ट में हमने राजस्थान RAS भर्ती 2026 के लिए PRE Exam के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को विस्तृत समझाया है आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयारी कर सकते है ।

यह भी देखें >>> RPSC RAS Mains Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए मैंस एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf

RPSC RAS Pre Exam Syllabus 2026 Latest News

आरपीएससी आरएएस भर्ती 2029 का नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी किया गया है। जिसके लिए प्री परीक्षा का सिलेबस भी जारी हो गया है। जो स्टूडेंट्स डाउनलोड करना चाहते है वे नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें >>> RPSC RAS Pre Exam Date 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित , यहां से डाउनलोड करें pdf

RPSC RAS 2026 Selection Process

  • Preliminary Exam
  • Mains Exam
  • Interview/Personality Test

RPSC RAS Prelims Exam Pattern 2026

  • प्रारंभिक परीक्षा Objective type प्रकार की होगी।
  • इसमें General Knowledge & General Science से संबंधित एक प्रश्न-पत्र होगा।
  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • यह परीक्षा केवल एक Screening test है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के अंक मुख्य परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची बनाने में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (1, 2, 3, 4, 5) दिए गए होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प भरना अनिवार्य है।
  • यदि आप कोई प्रश्न हल नहीं करना चाहते हैं, तो आपको पांचवां विकल्प (सर्कल 5) गहरा करना होगा।
  • यदि कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया जाता है, तो उस प्रश्न के अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला गहरा नहीं करता है, तो उसे Disqualified घोषित कर दिया जाएगा।
  • प्रश्न-पत्र हल करने के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प भरा है, निर्धारित समय के अतिरिक्त 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
SubjectNo. of QuestionsMarksDuration
General Knowledge & General Science1502003 Hours

RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026

1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल: पुरापाषाण काल से लेकर ताम्रपाषाण काल तक और कांस्य युग।
  • प्राचीन राजस्थान का समाज और संस्कृति।
  • राजस्थान इतिहास के स्रोतः पुरातात्विक, अभिलेखीय, साहित्यिक और मुद्राशास्त्रीय।
  • राजस्थान के मुख्य राजवंशों के प्रमुख शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ, केंद्रीय सत्ता के साथ सहयोग एवं प्रतिरोध, मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक एवं राजस्व व्यवस्था।
  • 18वीं-19वीं शताब्दी में राजनीतिक और सामाजिक स्थिति, 20वीं शताब्दी में किसान और आदिवासी आंदोलन, प्रजा मंडल आंदोलन और जन जागृति, राजस्थान का एकीकरण।
  • राजस्थान की स्थापत्य परंपराएँ: मंदिर, किले, महल, स्मारक, मानव निर्मित जलाशय, चित्रकला और हस्तशिल्प की विभिन्न शैलियाँ।
  • प्रदर्शन कलाएँ: लोक नृत्य और नाटक, संगीत (शास्त्रीय और लोक) और वाद्ययंत्र।
  • भाषा एवं साहित्य: राजस्थानी भाषा की बोलियाँ, राजस्थानी भाषा का साहित्य और लोक साहित्य।
  • धार्मिक जीवन: राजस्थान में धार्मिक समुदाय, संत और संप्रदाय, राजस्थान के लोक देवता और धार्मिक प्रथाएँ।
  • राजस्थान में सामाजिक जीवन: मेले और त्यौहार, सामाजिक रीति-रिवाज और परंपराएँ, वेशभूषा और आभूषण।
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।

2. भारत का इतिहास

  • भारत के सांस्कृतिक आधार: आजीवक, बौद्ध और जैन धर्म।
  • प्राचीन भारत: सिंधु और वैदिक युग, छठी शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक विचार।
  • मुख्य राजवंशों के प्रमुख शासकों की उपलब्धियाँ: मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव और चोल।
  • प्राचीन भारत में कला एवं स्थापत्य कला एवं वैज्ञानिक विकास।
  • भारतीय ज्ञान एवं मूल्य व्यवस्था: वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, संस्कार, दर्शन एवं शिक्षा व्यवस्था।
  • सल्तनत काल: प्रमुख राजवंशों की उपलब्धियाँ, विजयनगर साम्राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ।
  • मुगल काल: प्रशासन एवं विभिन्न नीतियां, मराठा।
  • मध्यकाल में कला एवं वास्तुकला, साहित्य, चित्रकला और संगीत का विकास।
  • धार्मिक आंदोलन: भक्ति एवं सूफी आंदोलन का योगदान।
  • आधुनिक काल (प्रारम्भिक 19वीं शताब्दी से 2000 तक): ब्रिटिश साम्राज्यवाद और प्रतिरोध, 1857 का विद्रोह, मराठा, मैसूर, सिख।
  • ब्रिटिश राजनीतिक, आर्थिक और प्रशासनिक नीतियाँ, राष्ट्रवाद का उदय, सामाजिक-धार्मिक आंदोलन।
  • स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: विकास, चरण और प्रमुख घटनाएँ, क्रांतिकारी और विभिन्न क्षेत्रीय आंदोलन।
  • स्वतंत्रता और विभाजन की ओर।
  • स्वातंत्रोत्तर राष्ट्र निर्माण (2000 तक), राज्य पुनर्गठन, नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण, योजना एवं आर्थिक सुधार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।

3. विश्व एवं भारत का भूगोल

  • विश्व का भूगोल: भौतिक स्वरूप (पर्वत, पठार, मैदान एवं मरूस्थल), प्रमुख नदियाँ एवं झीलें, प्राकृतिक वनस्पति, कृषि (प्रकार, वितरण तथा प्रमुख फसलें), प्रमुख औद्योगिक प्रदेश तथा उद्योग, परिवहन तन्त्र, पर्यावरणीय मुद्दे (मरूस्थलीकरण, वनोन्मूलन, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, ओजन अवक्षय)।
  • भारत का भूगोल: भौतिक विभाग, जलवायु, प्रमुख नदियाँ एवं झीलें, सिंचाई, कृषि (प्रमुख फसलें), खनिज (धात्विक और अधात्विक), प्रमुख औद्योगिक प्रदेश तथा उद्योग।
  • राजस्थान का भूगोल: अवस्थिति, विस्तार तथा भौतिक विभाग, नदियाँ एवं झीलें, जलवायु की विशेषताएं, प्राकृतिक वनस्पति, जैव विविधता तथा संरक्षण, मृदा, कृषि, पशुधन, सिंचाई, जनसंख्या (वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात), नगरीकरण, जनजातियाँ, खनिज (धात्विक एवं अधात्विक), पर्यटन।

4. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन

  • संविधान का निर्माण, उद्देशिका, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति के निदेशक तत्व और मौलिक कर्तव्य।
  • संघीय सरकार: कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका।
  • संघ राज्य संबंध, आपातकालीन प्रावधान।
  • शहरी और ग्रामीण स्थानीय सरकार।
  • संवैधानिक/सांविधिक निकाय: निर्वाचन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और नीति आयोग।
  • लोक नीति, नागरिक चार्टर, सामाजिक अंकेक्षण, शिकायत निवारण प्रणाली, लोकपाल, केंद्रीय सतर्कता आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग।

5. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, राजस्थान विधान सभा, राजस्थान उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय, अन्य न्यायिक निकाय, महाधिवक्ता।
  • प्रशासनिक ढांचा: मुख्य सचिव, राज्य सचिवालय, निदेशालय, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उप-खण्ड अधिकारी, तहसीलदार।
  • राज्य संस्थाएं: राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान सूचना आयोग, राजस्थान राज्य महिला आयोग, राजस्व मंडल, लोकायुक्त।
  • राजस्थान में पंचायती राज एवं नगर पालिकाओं का प्रशासन।

6. आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

  • आर्थिक संवृद्धि और विकास, पर्यावरण क्षरण और सतत् विकास।
  • विकास के मापक (पारंपरिक माप, मानव विकास सूचकांक और अन्य संबंधित सूचकांक)।
  • आर्थिक विकास में मौद्रिक और राजकोषीय नीति, भारत सरकार का नवीनतम बजट और संसाधन संग्रहण।
  • राजकोषीय संघवाद (केन्द्र-राज्य वित्तीय संबंध और वित्त आयोग)।
  • कृषिगत विकास (संस्थागत और तकनीकी पहलू), भारतीय कृषि में सुधार (चुनौतियां और सरकारी पहल)।
  • औद्योगिक वृद्धि, स्वरूप, नीति, सुधार (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण)।
  • आर्थिक वृद्धि में सेवा क्षेत्र की भूमिका (चुनौतियां और अवसर), ऊर्जा, परिवहन और संचार।
  • कौशल विकास और रोजगार संवर्द्धन (कार्यक्रम और नीतियां), सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण।

7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था का वृहत् परिदृश्य और राज्य बजट।
  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, मुद्दे और सरकारी पहल।
  • आधारभूत संरचना का विकास (ऊर्जा, परिवहन और संचार), ग्रामीण विकास, पंचायती राज और राज्य वित्त आयोग।
  • मूलभूत सामाजिक सेवाएं (शिक्षा और स्वास्थ्य), राजस्थान सरकार की मुख्य कल्याणकारी योजनाएं।

8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • दैनिक जीवन में विज्ञान के मूलभूत तत्व, कंप्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
  • रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (भारत के विशेष संदर्भ में)।
  • वंशागति एवं विभिन्नता, अनुवांशिक-अभियांत्रिकी, जैव प्रौद्योगिकी एवं नैनो-प्रौद्योगिकी।
  • मानव स्वास्थ्य देखभाल, आहार एवं पोषण, रोग एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम।
  • पर्यावरणीय तथा पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं प्रभाव मूल्यांकन, जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं सतत् विकास।
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन।
  • राजस्थान तथा भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रमुख सरकारी कार्यक्रम एवं नीतियां।
  • अभिनव वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी प्रगति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों का योगदान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण।

9. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

  • तार्किक दक्षता: कथन एवं मान्यताएं, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष, कथन-कार्यवाही, विश्लेषणात्मक/विवेचनात्मक तर्कक्षमता।
  • मानसिक योग्यता: संख्या/अक्षर अनुक्रम, कूटवाचन, संबंधों से संबंधित समस्याएं, दिशा ज्ञान परीक्षण, तार्किक वेन आरेख, रैंकिंग एवं बैठक व्यवस्था, आकार और उनके उपविभाजन।
  • आधारभूत संख्यात्मक दक्षता: अनुपात-समानुपात तथा साझा, लाभ एवं हानि, प्रतिशत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समतलीय चित्रों के परिमाप एवं क्षेत्र, आंकडों का विश्लेषण (सारणी, दण्ड-आरेख, रेखीय आलेख, पाई-चार्ट), माध्य (समांतर, गुणोत्तर एवं हरात्मक), माध्यिका एवं बहुलक, क्रमचय एवं संचय, प्रायिकता (सरल समस्याएं)।

10. समसामयिक घटनाएँ एवं मुद्दे (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)

  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, स्थान और प्रासंगिक समकालीन मुद्दे।
  • कल्याण और विकास से संबंधित नई योजनाएँ, कार्यक्रम और पहल।
  • प्रमुख आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम, खेल और क्रीड़ा से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएँ एवं उपलब्धियाँ, प्रमुख पुरस्कार, प्रकाशन और प्रतिष्ठित लेखक।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022।

How to Download RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026

यदि आप राजस्थान RAS भर्ती 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से pdf डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. उसके बाद आपको Candidate Information में Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है ।
  3. फिर आपको Syllabus for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Pre) Exam के लिंक को ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है ।
  4. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने pdf डाउनलोड हो जाएगी और आप एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी ले सकते है ।
  5. आप चाहे तो नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है ।

RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026 Important Links

RPSC RAS Notification 2026Click Here
RPSC RAS Pre Syllabus Pdf in HindiClick Here
RPSC RAS Pre Syllabus Pdf in English Click Here
RPSC RAS Mains Syllabus PdfClick Here
Official Website rpsc.rajasthan.gov.in

2 thoughts on “RPSC RAS Prelims Exam Syllabus 2026 : राजस्थान RAS भर्ती के लिए प्री एग्जाम का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी , यहां से डाउनलोड करें pdf”

Leave a Comment