Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana: किराणा की दुकान खोलनी है या खोलना है ब्यूटी पार्लर, सरकार दे रही 10 लाख का बिना ब्याज लोन

यदि आप अपना खुद का कोई भी छोटा बिज़नेस शुरू करना चाहते है और पैसे की जरूरत है तो सरकार के द्वारा बिना ब्याज के 10 लाख का लोन मिल रहा है । राजस्थान सरकार की इस खास योजना का लाभ 8वीं पास युवा भी उठा सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 से 45 साल के बीच है तो आप यह ब्याज फ्री लोन पा सकते हैं। इस योजना की संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में हमने प्रोवाइड करवा दी है , यदि आपको पैसों की जरूरत है और कोई बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी को समझकर इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है ।

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2026 क्या है ?

बहुत से लोग खुद के पैरों पर खड़े होने के लिए अपना कोई भी स्टार्टअप शुरू करने का सोचते है , किसी भी स्टार्टअप को शुरू करने के लिए पैसों की पहले आवश्यकता होती है , इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को 11 जनवरी, 2026 को लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के युवा 10 लाख रुपये तक का लोन बिजनेस के लिए ले सकते हैं और इन्हें कोई ब्याज भी नहीं देना होगा। यह योजना 31 मार्च , 2029 तक जारी रहेगी।

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana का उद्देश्य

बहुत से कैंडिडेट ऐसे होते है जिनके पास किसी स्टार्टअप को शुरू करने का idea होता है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वो स्टार्टअप को शुरू नहीं कर पाते है । इसलिए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है , जिसके तहत सरकार आपको बिना ब्याज के 10 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाएगी और आप अपने स्टार्टअप को शुरू कर पाएंगे ।

यही नहीं अगर आप घरेलू महिला हैं और सिलाई मशीन के साथ खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं तो भी इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसी तरह कोई अपनी दूध की डेयरी , किराना की दुकान या कुछ भी स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो उसके लिए भी यह योजना कारगर साबित हो सकती है।

  • प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना।
  • राज्य के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
  • युवाओं को सूक्ष्म उद्यमी के रूप में स्थापित करना।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की पात्रता

राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लोन के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए । इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए साथ ही आपके पास मे शैक्षणिक योग्यता भी पास मे होनी चाहिए । ऐसे आवेदक जो बैंक डिफॉल्टर हैं, उन्हें इस योजना के तहत लोन नहीं मिलेगा । अगर आपके पास 15 लाख से ज्यादा On Road कीमत वाली कर्मशियल गाड़ी है तो आपको लोन नहीं मिलेगा । इसके अलावा विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर ले सकते है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लोन किन बैंकों से मिलेगा

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लोन विभिन्न प्रकार की बैंकों के द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है । जिसमें राष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंक,रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक,क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक,राजस्थान वित्त निगम,सिडबी,अर्बन कॉ-ऑपरेटिव बैंक और सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक शामिल है ।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कितना लोन मिलेगा

शैक्षिक योग्यतामैन्युफैक्चरिंगसेवा एंव व्यापारमार्जिन मनी
8वीं से 12वीं पास7.5 लाख रुपये तक3.5 लाख रुपये तकलोन राशि का 10% अधिकतम 35000
ग्रेजुएट/ITI या ज्यादा10 लाख रुपये तक5 लाख रुपये तकलोन राशि का 10% अधिकतम 50000

CM Yuva Swarojgar Yojana Required Documents

  • राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षिक व तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
  • संस्थागत आवेदन में कंपनी के मालिकाना हक के कागज
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल Id
  • इत्यादि

CM Yuva Swarojgar Yojana में आवेदन कैसे करें ?

यदि आप अपने स्टार्टअप को शुरू करने के लिए लोन हैतु आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है –

  1. SSO पोर्टल पर लॉगिन: सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें (यदि आईडी नहीं है, तो जन आधार या ईमेल के जरिए ‘Citizen’ के रूप में रजिस्टर करें)।
  2. App का चयन: डैशबोर्ड पर ‘Citizen Apps’ में जाकर सर्च बार में ‘MYSY’ या ‘Mukhyamantri Yuva Swarojgar’ लिखकर आइकॉन पर क्लिक करें।
  3. नया आवेदन शुरू करें: पोर्टल खुलने पर ‘New Application’ बटन को चुनें।
  4. व्यक्तिगत विवरण: अपने जन आधार के माध्यम से अपनी प्रोफाइल फेच करें और अपना नाम, आयु (18-45 वर्ष) और पता सुनिश्चित करें।
  5. व्यवसाय का विवरण (Project Details): यहाँ अपने प्रस्तावित बिजनेस का नाम, कार्यस्थल का पता और उद्योग का प्रकार (सर्विस या मैन्युफैक्चरिंग) दर्ज करें।
  6. बैंक चयन: वह बैंक शाखा चुनें जहाँ से आप लोन (₹3.5 लाख से ₹10 लाख तक) प्राप्त करना चाहते हैं।
  7. दस्तावेज अपलोड: अपना प्रोजेक्ट प्लान, शैक्षणिक योग्यता (न्यूनतम 8वीं पास), मूल निवास प्रमाण पत्र और फोटो अपलोड करें।
  8. सबमिशन: पूरे फॉर्म को रिव्यू करें और ‘Final Submit’ कर दें; इसके बाद आपको एक रसीद संख्या (Application ID) मिलेगी।
  9. सत्यापन: आपका आवेदन स्वतः जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (DIC) को चला जाएगा, जहाँ से जांच के बाद उसे बैंक को लोन जारी करने हेतु भेज दिया जाएगा।

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana Important Links

Apply OnlineClick Here
CM Yuva Swarojgar Yojana Press NoteClick Here

Leave a Comment